हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे भीतर किया मंदिर में चोरी प्रकरण का खुलासा 03 शातिर चोर दबोचे, चोरी का सामान बरामद आरोपियों ने हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वादी डॉ सम्राट सिंह पुत्र स्वतंत्र वीर सिंह निवासी शाकुंभरी एनक्लेव कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वाराअज्ञात व्यक्तियों द्वारा हनुमान मंदिर शाकंकुभरी एनक्लेव से शिवलिंग व पीतल के दिए ,थाली ,शेषनाग तथा दान राशि को चोरी करने के संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 302/25 धारा 305 डी बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए रुड़की पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को चोरी के सामान के साथ दबोचा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

१- समीर पुत्र मतीन अहमद निवासी भारत नगर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
2- नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी उपरोक्त
3-सैफ अली उर्फ छोटा पुत्र इकरार निवासी उपरोक्त

बरामद माल का विवरण
1- 01 पीतल की धातु का शिवलिंग
2- पीतल का दीप (जलाने वाला दिया) मय टूटा हुआ स्टैंड
3- 01 पीतल धातु का लोटा
4- 01 टूटी छोटी घंटी
5- 01 एक छोटा नाग मय स्टैंड पीतल की धातु का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *