सीएलजी मेंबर्स की मीटिंग ली गईं साथ में बताये गए सड़क सुरक्षा के नियम और साइबर सुरक्षा की जानकार ।

टिहरी | कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा बोराड़ी के सीएलजी मेंबर की मीटिंग लेकर उनको जागरूक किया गया |  जिन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में तथा नशे के कारण होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया एवं पौड़ीखाल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया | बताया गया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को रोकने में सहयोग प्रदान करे तथा लोगों को सड़क दुर्घटनाओं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई । क्षेत्र में बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को बताया गया । वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न प्रकारों के साइबर अपराधों के संबंध मे भी लोगों को अवगत कराते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1905, 1098, 112, गौरा शक्ति ऐप, आदि की जानकारी दी गई | इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम की खूब प्रशंसा भी की गई। उक्त कार्यक्रम में 50 से 55 लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *