
रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर | सांय को चौकी गोवर्धपुर थाना खानपुर चैकिंग में दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम न्यामतपुर तिराहे पर आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत दैनिक चैकिंग की जा रही थी । दौराने चैकिंग सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसके पास अवैध शस्त्र है व राणा फैक्ट्री गोवर्धपुर क्षेत्रान्तर्गत घूम रहा है । उक्त सूचना पर चैंकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत मिला जिसको आवश्यक पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से 1तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । आरोपी द्वारा। बताया कि साहब तमंचे को मैने अपने शौक के लिए रखता हूं उक्त अस्सलाह के सम्बन्ध में लाइसेन्स तलब किया गया तो दिखाने में कासिर रहा । उक्त आरोपी के विरुध्द थाना खानपुर पर आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवही की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
नाम समीर उर्फ़ आशु पुत्र रहीश निवासी ग्राम लक्सरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस।













Leave a Reply