यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिरों को भेजा जेल यात्रियों की मदद से जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने पकड़े दो मोबाइल चोर |

हरिद्वार | थाना जीआरपी हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत प्लेटफार्म नंबर 1 में कृष्ण कॉलोनी चंद्र नगर मुरादाबाद से हरिद्वार आए चाचा सानू कुमार अपने भतीजे के साथ थे कि दो व्यक्तियों ने उनका मोबाइल चुरा लिया। मोबाइल चोरी का आभास होने पर उनके द्वारा तत्परता दिखाते हुए मोबाइल चोरों को पकड़ा गया जिसमें जीआरपी थाना हरिद्वार में तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई । पकड़े गए दोनों शातिर असलम साबरी एवं रहमान द्वारा बताया गया कि दोनों अनपढ़ हैं एवं उनकी नशे की लत के चलते कोई उनको काम नहीं देता है। अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए राह चलते लोगों का सामान, मोबाइल, कीमती चीजें आदि चुरा लेते हैं जिसको औने-पौने दाम में बेचकर अपना खर्चा पूरा करते हैं ।

बरामदगी–

मोबाइल फोन रियलमी, कीमत लगभग 20000

अभियुक्तगण–

1- असलम साबरी पुत्र मोह0 मेहरबान निवासी गांव व थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

2- रहमान पुत्र मेहरबान निवासी गांव तेल्लीवाला, पाडली गुज्र्जर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *