रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा यातायात निदेशालय उत्तराखंड के आदेश के क्रम में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल बीईजी प्रथम रुड़की में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में यातायात व सीपीयू पुलिस रुड़की द्वारा वीडियो विजुअल के माध्यम से अध्यापक स्टाफ सहित लगभग 100 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम में गु
ड सेमिनेटर, ट्रैफिक साइन, सिग्नल, गोल्डन आवर आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई । विद्यालय की प्रिंसिपल रितु डोगरा एवं अध्यापिका श्रीमती किरन सती सहित सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों ने यातायात नियमों को महत्वपूर्ण बताते हुए इनके पालन करने का संकल्प लिया तथा पुलिस व सीपीयू रुड़की टीम का आभार व्यक्त किया । यह प्रशिक्षण यातायात निरीक्षक संदीप सिंह नेगी, यातायात उपनिरीक्षक सुनील सती एवं उपनिरीक्षक सीपीयू हरीश अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।













Leave a Reply