
रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | गंगनहर पुलिस को गश्त के दौरान पनियाला गांव जाने वाले तिराहे पर आम के बाग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फईम पुत्र स्वर्गीय अब्दुल मजिद, निवासी शेखपुरी, रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष बताया । तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के कारण के संबंध में पूछे जाने पर अभियुक्त संतोषजनक उत्तर देने में असमर्थ रहा । उक्त अभियुक्त को उसके अपराध एवं धाराओं से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया। कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या-400/25, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
फईम पुत्र स्वर्गीय अब्दुल मजिद निवासी शेखपुरी, रुड़की, जनपद हरिद्वार (उम्र 30 वर्ष)
बरामदगी
एक अदद नाजायज चाकू













Leave a Reply