मदरसे में पढ़ने गए नाबालिग को इमाम ने बनाया अपनी हवस का शिकार आरोपी इमाम को 24 घंटे के भीतर दबोच लाई हरिद्वार पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | वादी ने उसके 07 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ मस्जिद में पढ़ने के दौरान अपने कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियुक्त नासिर पुत्र नसीर निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरि‌द्वार के विरुद्ध थाना झबरेड़ा पर मु०अ०स० 260/25 धारा 351(2) बीएनएस व 5(1),5(m)/6 पोक्सो अधि० दर्ज किया गया । नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम करते हुए थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी के आधार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले मस्जिद के इमाम नासिर पुत्र नसीर को चौबीस घंटे के भीतर खाताखेड़ी देवपुर सड़क मार्ग से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
नासिर पुत्र नसीर निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी थाना लक्सर जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *