नशा तस्कर के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी कब्जे से 04.00 ग्राम अवैध स्मैक बरामद |

लक्सर | ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 अभियान को सफल बनाने व आगामी लोक सभा समान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध शराब/स्मैक/चरस आदि तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत एस0एच0ओ0 लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । जिस क्रम में नशा तस्करो को विरुद्व कार्यवाही हेतु क्षेत्र में सक्रिय पुलिस टीम द्वारा 01 आरोपी शहजाद को लक्सर क्षेत्र से अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । आरोपी के विरुद्व पूर्व के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

नाम पता आरोपी-
शहजाद पुत्र रशीद निवासी ग्राम खण्डजा कुतुबपुर, कोतवाली -लक्सर ,जनपद- हरिद्वार

विवरण बरामदगी-
4.00 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *