झबरेडा | ग्राम मानपुर आदमपुर में झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस गण मौके पर पहुंचे तो मानपुर शिवपुरी रोड पर प्रथम पक्ष मोनू पुत्र धर्मपाल निवासी मानकपुर आदमपुर थाना झबरेड़ा हरिद्वार व द्वितीय पक्ष के नंबर 01 मनजीत पुत्र धर्मवीर 2. राहुल पुत्र धर्मवीर 3 धर्मवीर पुत्र मोहल्लड के मध्य मानकपुर शिवपुर रोड पर खेत में जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद हो रहा था । विवाद कर रहे दोनों पक्षों को पुलिस गण द्वारा मौके पर काफी समझाया गया किंतु दोनों पक्ष और अधिक उत्तेजित होकर आमद फसाद करने लगे और मरने-मारने पर उतारू हो गये। किसी संज्ञेय अपराध किये जाने के दृष्टिगत दोनो पक्षो को जुर्म धारा-170 बी०एन०एस0 एस० में हिरासत पुलिस लिया गया। आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
विवरण आरोपित-
1. मोनू पुत्र धर्मपाल निवासी मानकपुर आदमपुर झबरेड़ा हरिद्वार
2. मनजीत पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त
3. राहुल पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त
4. धर्मवीर पुत्र मोहल्लड निवासी उपरोक्त
















Leave a Reply