CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 03 मोबाइल को थाना नई टिहरी पुलिस द्वारा बरामद कर उसके स्वामियों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये 03 मोबाइल को बरामद किया गया । नई टिहरी पुलिस द्वारा मोबाइलों को खोजकर उनके स्वामियों को थाना नई टिहरी पर बुलाकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया । मोबाइल स्वामियों द्वारा मोबाइल प्राप्त कर टिहरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *