युवाओं के नसो में जहर घोलने वाले 01 नशा तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । लक्सर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक नशा तस्कर को 104 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ लक्सर क्षेत्र से पकडा गया । आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 815 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट

नाम पता आरोपी
फरमान पुत्र कुर्बान नि० अन्सारी कोठी के पास सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
104 अवैध नशीले कैप्सूल Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *