हिंडोला खाल पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान |

टिहरी | उ०नि० विनोद कुमार,हे0का0 प्रकाश चंद द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस क्षेत्राधिकारी टिहरी द्वारा दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में चौकी अंजनीसैण क्षेत्रांतर्गत मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभावों की रोकथाम, साइबर अपराध, यातायात नियमों, महिला सम्बन्धी अपराधों व उनकी रोकथाम हेतु चौकी अंजनीसैन में गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान अंजनीसैन के सम्मानित एवं गणमान्य महिला पुरुष मौजूद रहे। जिन्हें नशे के दुष्प्रभावों तथा नशे के कारण होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया एवं क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया व बताया गया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को रोकने में सहयोग प्रदान करे । लोगों को सड़क दुर्घटनाओं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई । क्षेत्र में बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को बताया गया । वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न प्रकारों के साइबर अपराधों के संबंध मे भी लोगों को अवगत करवाते हुए जागरूक रहने को कहा गया । इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम की खूब प्रशंसा भी की गई। उक्त कार्यक्रम में 30 से 40 लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *