वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चम्बा में लिया गया मासिक अपराध सम्मेलन सराहनीय कार्य करने वाले 28 पुलिस कर्मी हुए सम्मानित |

टिहरी | SSP , द्वारा विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले 28 कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए –
➡ आयुष अग्रवाल SSP द्वारा सर्वप्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा कार्मिकों की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
➡ SSP द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/ शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि समस्त पुलिस बल साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय एवं सभी कर्मचारीगण को अपने-अपने पद के अनुरुप  ही निर्धारित वर्दी धारण करने हेतु निर्देशत किया गया ।
➡गत माह में जनपद में NDPS  के तहत की  गई कारवाही पर संतोष व्यक्त किया एवं सभी थाना प्रभारियों को कमर्शियल मात्रा में कारवाही करने हेतु  निर्देशित किया।
➡  थाना कर्मगण एवं अभिसूचना इकाई को आपस में समन्वय बना के चले, ताकि कानून व्यवस्था बनाने में आसानी हो सके।
➡अवैध रुप से संचालित बारों पर नजर रखी जाए और समय समय पर सत्यापन किया जाए।
➡यातायात पुलिस द्वारा अधिक से अधिक मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग एंव ड्रंकन ड्राईव में चालान की कार्यवाही की जाए । सड़क किनारे लगे यातायात सम्बन्धी साईनबोर्डों को चैक किया जाए एंव आवश्यकता पड़ने पर नए साईन बोर्ड लगाएं जाएं एवं पुराने बोर्ड़ों को रिपेयर किया जाए ।
➡ सम्मन/नोटिस आदि की तामील इलेक्ट्रोनिक माध्यम से की जाए, तथा सम्बन्धित ब्यक्ति के घर पर भी चस्पा कर तामीली की जाए तथा सम्मन/नोटिस आदि की तामील में ग्राम चौकीदारों की भूमिका भी सुनिश्चित की जाये ।
➡ यदि अभियोग में धाराओं की घटाई या बढ़ाई जाती है तो CCTNS में भी अध्यावधिक की जाए । CCTNS पर अन्य दूसरे कार्य न किये जाएं ।
➡E-FIR पर नए कानूनों के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली शिकायतों को 03 दिवस के अन्तर्गत रजिस्टर करना अनिवार्य है ।
➡सिटिजन पोर्टल, देवभूमि एप्प, ICGS पोर्टल का निरन्तर अवलोकन किया जाए ICGS पर अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास चैक किया जाए एवं सत्यापन भी किया जाए ।
➡थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के आदेश निर्गत किये गये ।
➡नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने पर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
➡ अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध खनन माफिया, अवैध शराब का कारोबार करने वालों/ होटल व ढाबों में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने व बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
➡ SSP महोदय द्वारा विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
➡ SSP महोदय द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में CWC के सदस्यों एवं आम जनमानस के साथ जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नये कानून की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡  सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत अधिक से अधिक चालान किये जांए ।
पुरस्कृत कार्मिकों का विवरण निम्नवत है-
1- हे0कानि0 01 ना0पु0 नीरज रावत, थाना लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
2- कानि0 चालक तेजवीर सिंह, परिवहन शाखा, पुलिस लाईन चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल
3- हो0गा0 1138 बलवान, यातायात कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
4- महिला फायरकर्मी अवंतिका बाजपेयी, फायर स्टेशन नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
5- फायरमैन राहुल रावत, फायर स्टेशन नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
6- फायरमैन विक्रम सिंह तोमर, फायर स्टेशन नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
7- महिला मुख्य आरक्षी 06 ना0पु0 रज्जी कौर, साईबर साखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
8- आरक्षी 305 ना0पु0 प्रवेश पालिवाल, कोतवाली कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
9- अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 दीपेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
10- उपनिरीक्षक ना0पु0 शमशेर अली, कोतवाली कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
11- उपनिरीक्षक ना0पु0 दीपक लिंगवाल , चौकी प्रभारी बछेलीखाल, थाना देवप्रयाग, टि0ग0 ।
12- उपनिरीक्षक ना0पु0 डी0पी0 काला, थाना नरेन्द्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
13- आरक्षी 101 ना0पु0 आशीष नेगी, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
14- मुख्य आरक्षी 03 ना0पु0 विपुल कुमार, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
15- मुख्य आरक्षी 139 ना0पु0 विकास सैनी, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
16- उपनिरीक्षक ना0पु0 ओमकान्त भूषण, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
17- निरीक्षक ना0पु0 प्रदीप चौहान, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
18- उपनिरीक्षक ना0पु0 राजेन्द्र सिंह रावत, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
19- आरक्षी 206 ना0पु0 नजाकत अली, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
20- आरक्षी 44 ना0पु0 रविन्द्र नेगी, सीआईयू शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
21- आरक्षी 121 टी0पी0 भजनपाल सैनी,यातायात कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
22- मुख्य आरक्षी 55 ना0पु0 मैराज आलम, थाना कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
23- आरक्षी 98 स0पु0 सिंगराज, थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
24- मुख्य आरक्षी 90 ना0पु0 सुनील राणा, थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
25- मुख्य आरक्षी 05  स0पु0 राजेन्द्र कुकरेती, पुलिस लाईन चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
26- महिला आरक्षी 159 ना0पु0 किरन रतूड़ी, थाना लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
27- आरक्षी 81 ना0पु0 राजीव कुमार, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
28-आरक्षी 78 टी0पी0 पंकज, यातायात कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
मासिक अपराध गोष्ठी में जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टि0 ग0 APO, सीमा रानी, वाचक SSP,PRO SSP एवं जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी/समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *