02 माह पूर्व खोया मोबाइल फोन बरामद कर स्वामी को सौंपा थाना लंबगांव पुलिस द्वारा दो माह पूर्व गुम हुए एक स्मार्टफोन को तकनीकी सहायता से ट्रेस कर बरामद कर लिया है ।

टिहरी | 02 माह पूर्व खोयाए एक स्मार्टफोन को तकनीकी सहायता से ट्रेस कर बरामद कर लिया है । बरामद किया गया मोबाइल फोन मंगलवार को उसके वास्तविक स्वामी को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल स्वामी द्वारा फोन के खोने की सूचना CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी । उक्त पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक केंद्रीकृत व्यवस्था है, जो गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों को ट्रैक करने और उन्हें ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है । पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए, तकनीकी विश्लेषण और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर फोन का पता लगाया। बरामदगी के उपरांत सत्यापन की समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर फोन उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया । फोन स्वामी ने लंबगांव पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया तथा इस कार्य से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा और भी सुदृढ़ हुआ है । टिहरी पुलिस की जनता से अपील – यदि कोई नागरिक, अपने मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर पंजीकरण कराए, तो फोन को ट्रैक कर बरामद करने में सुविधा होती है। यह एक सरल व प्रभावी माध्यम है, जिससे आमजन लाभ उठा सकते हैं ।

महत्वपूर्ण सूचना :-

> यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो तुरंत इन तीन कार्यों को करें:

1. अपने सिम को ब्लॉक कराएं।

2. नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करें।

3. CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर फोन की जानकारी पंजीकृत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *