टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराध की जानकारी देकर जागरुक कर *सभी छात्र छात्राओं व अध्यापिकाओं को उच्चाधिकारी गण से प्राप्त आदेश-निर्देशों का पालन करते हुये नये कानून संशोधन-2023 की जानकारी दी गई।
यातायात के नियमो के सम्बन्ध में जानकारी देकर पुलिस बल को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने एवं साईबर अपराध के अन्तर्गत हाउस अरेस्ट/डिजीटल अरेस्ट/सेक्सट्रौशन, के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही साथ बैंक फ्राड, धोखाधडी, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का सही उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के आने पर बहकावे में ना आने व धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने और उनसे आग्रह किया कि आप भी अपने-अपने मित्रों, परिजनों, रिश्तोदारो व ग्राम वासियों के सम्मुख रखें । व मादक पदार्थों के सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
यातायात नियमों व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प व आपातकालीन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । जिसमें 90 छात्र- छात्राओं व अध्यापक- अध्यापिकायें मौजूद रहे ।
















Leave a Reply