टिहरी पुलिस के कांस्टेबल द्वारा CPR देकर बचाई कांवड़िए की जान ।

टिहरी | एक शिव भक्त कांवड़िया जिसका नाम राम सिंह पिता का नाम रंगी माझी पता- फतेहपुर मंडी जिला कैथल हरियाणा अचानक बेहोश होकर मधुबन तिराहे पर सड़क पर गिर गया । जिस दौरान कांस्टेबल मेहताब अली की नजर उस कांवड़िए पर पड़ी उक्त कांवड़िए द्वारा छाती में तेज दर्द होना बताया गया । कांस्टेबल मेहताब अली द्वारा SPO की मदद से बिना समय गंवाए उसे तुरंत CPR दिया गया, व नजदीकी सामुदायिक केंद्र के चिकित्सकों को सूचित किया गया व हॉस्पिटल पहुंचाया गया । अब उक्त कांवड़िए की हालत काफी हद तक ठीक है । उक्त कांवड़िए की जान बचाने को लेकर आम जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *