SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा कांवड़ मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने पर कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को स्वयं हलवा बांटकर दी बधाई और शुभकामनाएं ।

टिहरी | कावड़ मेला 2025 के सकुशल संपन्न होने पर मेला ड्यूटी समाप्त कर चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिस जवानों और होमगार्ड जवानों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा मां भद्रकाली मंदिर पर हलवा खिलाकर मुंह मीठा कराकर और सकुशल मेला संपन्न करने पर बधाई और शाबाशी दी

कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों द्वारा पूरे कांवड़ मेला को सम्पन्न कराने में पूरी लगन और मुस्तैदी से ड्यूटी की गई भारी बारिश में भी अपनी ड्यूटी सभी ड्यूटीरत कर्मियों द्वारा बखूबी अपनी ड्यूटी निभाई गई ये सब कुछ SSP टिहरी के कुशल नेतृत्व के कारण सम्पन्न हो पाया है।

SSP टिहरी ने इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव ड्यूटी पर रवाना किया । जिस दौरान CO टिहरी ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती नदीम अतहर, निरीक्षक साइबर सेल, उमा दत्त सेमवाल निरीक्षक यातायात टीकम सिंह चौहान निरीक्षक यातायात द्वितीय प्रदीप रावत चौकी प्रभारी भद्रकाली एवं कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *