डूबने को जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया |

टिहरी | रिया पत्नी देवेंद्र (काल्पनिक नाम)निवासी ढालवाला चौकी पर आयी और सूचना दी कि उनके पति और उनके बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी । जिस पर उनके पति घर से सुसाइड करने की बात कहकर स्कूटी लेकर कहीं चले गए हैं जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए देवेंद्र उम्र 30वर्ष के मोबाइल नंबर की ciu टीम से लोकेशन ली गई तो पूर्णानंद घाट गंगा जी के पास की आई उक्त लोकेशन पर चौकी से हे0कां0 83 ना0पु0 सुमन लाल 2. हे0कां0 124 ना0पु0 प्रवीण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे वह देवेंद्र उपरोक्त को मौके पर गंगा घाट से बचाकर वापस चौकी लेकर आए | जिसको चौकी पर लाकर उसकी पत्नी प्रिया उपरोक्त सकुशल सुपुर्द किया गया  | पुलिस के त्वरित कार्रवाई कर उक्त देवेंद्र की जान बचाई गई जिसकी उसके परिवार ने पुलिस की भूरि– भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *