टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल का नशे के विरुद्ध एक और प्रहार टिहरी पुलिस ने 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (चंडीगढ़ ब्रांड ) के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में वर्तमान में प्रचलित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब /मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा सायं काल को संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग कर रहे थे । विकासनगर यमुनोत्री मार्ग पर यमुना पुल के पास से अभियुक्त प्रवेश सिह s/o शूरवीर सिंह निवासी ग्राम सिगुनी पुरोला जनपद उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष को वाहन संख्या UK 07TD5087 बोलेरो कैम्पर से परिवहन करते हुए 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (चंडीगढ़ ब्रांड) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 61/2025 आबकारी अधि. धारा 63/72 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त ने अपने वाहन पर टमाटर की क्रेट के नीचे शराब की पेटी रखी थी ताकि कोई पकड़ न सके पर पुलिस की पारखी नजर से छुप नहीं सका। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह शराब मै पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने हेतु ले जा रहा था ।

अभियुक्त का नाम प्रवेश सिंह s/o शूरवीर सिंह जनपद उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष।

बरामद मात्रा का विवरण- 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
कीमत 2,50,000 रु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *