कांवड़ यात्रा के द्वितीय चरण को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर SSP टिहरी ने स्वयं संभाली कमान आयुष अग्रवाल SSP टिहरी द्वारा नीरगढ्डू से लेकर तपोवन क्षेत्र का भ्रमण कर जांची कांवड़ यात्रा व्यवस्था ।

टिहरी | कांवड़ यात्रा का द्वितीय चरण आरम्भ हो चुका है, जिसमें शिव भक्त कांवड़ियों के अधिक से अधिक आने की संभावना के दृष्टिगत आयुष अग्रवाल SSP टिहरी महोदय ने जीरो ग्राउंड पर आकर स्वयं कमान संभाल ली है । SSP टिहरी द्वारा कांवड़ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं कर्मचारियों से कंधा मिलाकर ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया । जनपद टिहरी गढ़वाल में चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा का रूट होने के कारण अत्यधिक भीड़ बढ़ जाती है जिसके कारण यातायात व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर SSP टिहरी स्वयं ग्राउंड लेवल पर आकर सभी प्रकार की स्थिति की कमान अपने हाथों में ले ली है। ताकि किसी भी प्रकार का अनहोनी से बचा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *