टिहरी |
आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा श्रावण मास कांवड़ मेला आरंभ होने पर शिवभक्त कावड़ियों के जनपद पधारने पर स्वयं अगुवाई करते हुए शिव भक्तों का माला पहनकर अभिनंदन किया गया | स्वयं उनको प्रसाद भी वितरण किया गया और सूक्ष्म जलपान कराया गया । एसएसपी टिहरी महोदय के द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों को आदेशित किया गया है कि पावन कांवड़ मेला में कांवड़ियों की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए एवं आस्था भक्ति के इस मेले में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आने पाए । मुनि की रेती क्षेत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल से भी वार्ता कर कुशलता ली गई | और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही SSP टिहरी ने कड़े शब्दों में कहा कि उत्पात मचाने वाले ,अराजकता फैलाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा सख्ती से निपटा जाएगा ।
शिव भक्त कांवड़ियों के लिए समर्पित खाकी में इंसान आस्था और सेवा का समग्र विहंगम दृश्य माला पहनाकर SSP टिहरी ने शिव भक्त कांवड़ियों का जनपद आगमन पर किया स्वागत ।
















Leave a Reply