कांवड़ियों के भेष में शराब पीकर उत्पात मचाना पड़ा भारी वाहन चालक गिरफ्तार वाहन 185 MV Act में वाहन सीज |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के

आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन लगाम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में चौकी प्लास्डा बैरियर पर वाहनो की चैकिंग चल रही थी | इसी दौरान ऋषिकेश की तरफ से आते हुये एक युटिलिटी रंग सफेद सं0 RJ32GC-4418 को चैक किया गया जो कि कांवड़ियों के भेष में शराब के नशे में वाहन चला रहा था । वाहन चालक के मुंह से शराब की बू आ रही थी । जिसने अपना नाम देवराज पुत्र दौलात राम निवासी अकोली तहसील नरनोल जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा उम्र 36 वर्ष बताया।चालक का मेडिकल परीक्षण चिकित्साधिकारी नरेंद्र नगर के द्वारा करने के उपरांत चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि होने पर उपरोक्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके वाहन को मो0वा0 अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 – देवराज पुत्र दौलातराम निवासी अकोली तहसील नरनोल जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा उम्र 36 वर्ष

कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा को अत्यंत पवित्र माना जाता सभी कांवड़ियों से अपील की जाती है कि कांवड़ यात्रा की गरिमा और पवित्रता बनाए रखें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *