ऑपरेशन लगाम के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने पर 07 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम में चालान |

टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र की पहल पर वर्तमान में राज्य में ऑपरेशन लगाम चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है । इसी

क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन लगाम के तहत सायकल में चौकी कुमल्डा क्षेत्र अंतर्गत दौराने चेकिंग के शराब पीने गंदगी फैलाने व उत्पाद मचाने वालों की चैकिंग में 07 व्यक्तियों को उत्पात मचाने और विवाद करने के अन्तर्गत पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई।इनके नाम इस प्रकार हैं |

1. निखिल पुत्र शंभू निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून।
2. अजय बलोदी पुत्र गंभीर सिंह निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
3. करमजीत पाल पुत्र प्यारेलाल निवासी दीपनगर थाना – नेहरू कॉलोनी, देहरादून ।
4. जगमोहन रावत पुत्र बृजेंद्र रावत निवासी दीपनगर थाना- नेहरू कॉलोनी ,देहरादून।
5. अंकित पुत्र मेवा लाल निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
6. शिवम कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
7. निगम पुत्र वीरेंद्र निवासी दीपनगर, थाना – नेहरू कॉलोनी ,देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *