पुलिस ने लगाए “नो सेल्फी जोन” साइन बोर्ड |

टिहरी | कोतवाली नई टिहरी पुलिस के द्वारा क्षेत्राधिकारी टिहरी के आदेशानुसार कस्बा टिहरी में आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नो सेल्फी जोन के साइन बोर्ड लगाए गए । ये बोर्ड डाइजर सुरसिंगधर के बीच में टिहरी व्यू पॉइंट, छमुंड के पास व्यू पॉइंट, भागीरथीपुरम लेक व्यू पॉइंट, दोबराचांटी लेक व्यू पॉइंट, एवं डैम व्यू पॉइंट पर लगाए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *