SSP टिहरी द्वारा कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को SSP टिहरी द्वारा मानसून के दृष्टिगत छाते और रैनकोट वितरित कर ड्यूटी के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

टिहरी | जैसा कि सभी को विदित है कि कांवड़ यात्रा आरम्भ हो चुकी है, जिसके दृष्टिगत SSP टिहरी महोदय द्वारा मुनि की रेती के कांवड़ मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर भ्रमण किया गया । SSP टिहरी ने पुलिस चौकी भद्रकाली से लेकर गरुड़ चट्टी, नीलकंठ रूट लक्ष्मण झूला, चेक पोस्ट, एवं तपोवन क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । स्वयं भी आधारभूत सुविधाएं चैक की व ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने के दिए निर्देश दिए । कांवड़ मेले के दूसरे दिन एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम के CCTV कैमरे चेक करने से लेकर पूरे कांवड़ क्षेत्र का भ्रमण किया। कावड़ मेला व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिस दौरान सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर, उमा दत्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात, प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती, निरीक्षक ऐश्वर्यपाल, सहित ड्यूटीरत कार्मिक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *