अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जनपद में CO महोदय के नेतृत्व में की जा रही है होटल चेकिंग ।

टिहरी | परिक्षेत्रीय कार्यालय गढ़वाल के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में अलग अलग स्थानों पर होटलों की चेकिंग की जा रही है । SSP टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने परिक्षेत्र में होटल चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है । CO नरेंद्र नगर सुरेन्द्र भंडारी के द्वारा नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र एवं मुनि की रेती थाना क्षेत्र में संदिग्ध एवं अनैतिक क्रिया कलापों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। एवं अभिलेखों की महोदय के द्वारा गहनता से जांच की गई | थाना चंबा क्षेत्रांतर्गत क्षेत्राधिकारी चंबा श्री महेश लखेड़ा के नेतृत्व में होटलों की चेकिंग की गई। और रजिस्टरों को चेक किया गया । होटल संचालकों को हिदायत दी गई कि होटल में ठहरने वाले यात्रियों की समग्र जानकारी अपने रजिस्टरों में इंद्राज की जाय, और अपने कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाय ।और अनावश्यक गतिविधियों से बचे | अन्य थाना प्रभारियों के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में होटल चेकिंग की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *