टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी थाना पुलिस को चेकिंग. एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों के लिए निर्देशित किया गया है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड तथा त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना चंबा के चौकी कुमाल्डा एरिया में चैकिंग के दौरान संदिग्ध ई रिक्शा को चेक किया जिसमें कुल 20 पेटी शराब बरामद | जिसमें दो ब्यक्ति शराब की तस्करी कर चुनाव में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे ई रिक्शा चालक सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर – 01 हैप्पी एनक्लेव,कनाल रोड राजपुर थाना राजपुर देहरादून वह एक अन्य साथी कुलदीप परछा पुत्र अमर सिंह निवासी विवेक विहार, जाखन राजपुर रोड,थाना राजपुर देहरादून से 15 पेटी मसालेदार देसी शराब मार्का माल्टा( कुल 675 पाउच ) तथा 05 पेटी बियर(कुल 120 केन) bee young कंपनी की बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया । शराब के लिए प्रयुक्त होने वाले ई रिक्शा को सीज कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना चंबा पर मु0अ0सं0 – 22/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनिमय बनाम सचिन आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 011 हैप्पी एनक्लेव कैनल रोड राजपुर थाना राजपुर देहरादून
2. कुलदीप परछा पुत्र अमर सिंह निवासी विवेक विहार jakhan राजपुर रोड थाना राजपुर देहरादून
बरामदा माल का विवरण
1. 15 पेटी (675 पाउच) मसालेदार देसी शराब मारका माल्टा 2. 05 पेटी (120 केन) बियर मार्का bee young
3-एक ई रिक्शा
















Leave a Reply