24 घण्टे में नशा तस्करी पर चम्बा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही होटल सेफ़ को 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ चम्बा पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लगभग 03 लाख मूल्य की 10 ग्राम अवैध हुई बरामद |

टिहरी | पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एवं CO SIR चंबा के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए चंबा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो से चैकिंग के दौरान लगभग 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ कुल 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01: दया राम पुत्र मोहन लाल निवासी- गैस प्लांट 2 डी बी पुरम नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल ।

बरामदगी –
1- 10 ग्राम0 अवैध स्मैक बरामद

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *