जनपद के सभी थानों में प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मियों ने दिया थाना एवं चौकिया पर मौजूद पुलिस कर्मियों को ड्रग डिटेक्शन किट एवं क्राइम सीन इन्वेस्टीगेशन का प्रशिक्षण ।

टिहरी | SSP टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से विवेचना संपादित किए जाने पर बल दिया गया है | सभी थाना प्रभारियों को थाने पर उपलब्ध कराए गए क्राइम किट का प्रशिक्षण, सभी पुलिस कर्मियों को देने हेतु निर्देशित किया गया है,इसी क्रम में

थाना नरेंद्र नगर, थाना चंबा एवं थाना लंबगांव में विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मियों द्वारा अपने अपने थाना एवं चौकी क्षेत्र में सभी को प्रशिक्षण दिया गया।

थाना नरेंद्र नगर में SI हेमलता एवं ASI पंकज घनसाला द्वारा, थाना लम्बगांव में ASI जगजीत सिंह, हे 0का 0 दलजीत सिंह द्वारा तथा थाना चंबा में हे 0का 0 मनोज, हे 0का 0 अनिल कुमार द्वारा, मुनि की रेती में si प्रदीप रावत द्वारा, नई टिहरी में हे 0का0 द्वारका प्रसाद द्वारा, कैंपटी में SI प्रेमा कांडपाल द्वारा,, हिंडोला खाल में हे का विजय द्वारा , छाम में हे 0का0 कुंवर वीर ,विपिन, धनबीर द्वारा तथा thatyud में asi अजय राज द्वारा ड्रग डिटेक्शन किट एवं क्राइम सीन इन्वेस्टीगेशन किट की सहायता से घटना स्थल को सुरक्षित रखना, फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट उठाना, मादक पदार्थों की पहचान करना, साक्ष्य सैंपलिंग करना आदि का प्रशिक्षण दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *