गुमशुदा नाबालिग किशोरी को टिहरी पुलिस ने 24 घंटे में किया सकुशल बरामद ।

टिहरी | (काल्पनिक नाम) निवासी ओखला पट्टी रैका, जनपद टिहरी गढ़वाल ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर स्वयं की पुत्री रेखा (नाम काल्पनिक) उम्र 17 वर्ष, के घर से बिना बताए कही चले जाने के संबंध में दी थी । जिस पर थाना हाजा पर FIR NO 36/2024 धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । आयुष अग्रवाल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार टिहरी के कुशल नेतृत्व में अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु थाना अध्यक्ष लमगांव शांति प्रसाद चमोली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहनता से निरीक्षण करते हुए, मुखबिर की सूचना पर अपहर्ता को अभियुक्त सुनील चौहान पुत्र वीर सिंह चौहान निवासी ग्राम सेम, पट्टी रैका, जिला टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी अजबपुर कला, देहरादून के कब्जे से मातृकुंज भूपतवाला हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया । अभियुक्त को बाद मेडिकल न्यायालय पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त नाम पता
1. सुनील चौहान पुत्र वीर सिंह चौहान निवासी ग्राम सेम, पट्टी रैका, थाना लमगांव जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 38 वर्ष, हाल निवासी अजबपुर कला, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *