गुमशुदा महिला को चौकी कुमाल्डा,थाना चंबा पुलिस द्वारा किया सकुशल बरामद |

टिहरी | शिकायतकर्ता मनीष पुत्र बलवीर मिस्त्री पता ग्राम भरवाकाटल, पट्टी सकलाना द्वारा चौकी हाजा पर आकर सूचना दी गई | समय 18:00 बजे मेरी पत्नी अनीता देवी उम्र 28 वर्ष अपने 04 साल के बेटे को लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गयी है,लोगों ने उसे मालदेवता में गाडी से देहरादून जाते हुए देखा गया, इस सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम बनाकर उक्त गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की गई, चौकी कुमाल्डा पुलिस द्वारा गुमशुदा अनीता को बच्चे के साथ सहस्त्रधारा रोड ग्राम कृषाली, देहरादून से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उसके पति मनीष व उसके परिवारजन के सुपुर्दगी में दिया गया। पूछताछ में पता लगा कि गुमशुदा की शादी को 5-6 महीने हुए है तथा दोनों की दूसरी शादी है। मनीष काफी शराब पीता है और उसे परेशान करता है, ग्राहक ली से तंग आकर गुमशुदा अनीता नाराज होकर अपने 4 वर्ष से बेटे को अपने साथ लेकर अपनी सहेली रोशनी देवी के पास उसके घर सहस्त्रधारा रोड ग्राम कृषाली देहरादून चली गई थी । पीडित मनीष उपरोक्त व उसके परिजनों द्वारा पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *