टिहरी |
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार वर्तमान में राज्यभर में ऑपरेशन लगाम प्रचलित है जिसके अंतर्गत सड़क पर/सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने वाले अराजक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मेंऑपरेशन लगाम के तहत कार्यवाही करते हुए तपोवन पुुलिस थाना मुनी की रेती के द्वारा चेकिंग के दौरान नियमो का पालन न करने वालो पर कार्यवाही करते हुए कार्यवाही के तहत लाल रंग की कार संख्या UP 13 BB8752 के चालक सुरेन्द्र मोहन सिंह पुत्र रमेश चन्द्र निवासी राधानगर बुलन्दशहर यू0पी0 के द्वारा कार मे हूटर का प्रयोग करने तथा चालानी कार्यवाही के दौरान उसके मित्र विनोद कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी 1478 टाईप 2 गुलाबी बाग दिल्ली के द्वारा चालान का विरोध करने व हो हल्ला करने पर वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा विनोद कुमार उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी ।
2. इसी क्रम मे दो पहिया वाहन सं0 DL 8SCA5079 बुलेट चालक द्वारा मोडिफाईड साईलेन्सर का प्रयोग कर पटाखे बजाकर शोर शराबा करने पर चालक के पास कोई कागजात न होने पर मोटरसाईकिल बुलेट को सीज किया गया
3•कार संख्या UK08BA8009 के चालक के द्वारा अपनी कार मे वी0आई0पी0 दिखाने के लिए लाल नीली बती की लाईट लगाकर चलने पर कार्यवाही करते हए चालानी कार्यवाही की गयी इसके अतिरिक्त 14 अन्य वाहनो के विरुध नगद चालानी कार्यवाही की गयी । टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन लगाम के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।
















Leave a Reply