झाड़ियों में फंसे व्यक्ति को गंगा जी में गिरने से बचाया |

टिहरी | ज़रिए 112 समय रात्रि लगभग 8 बजे थाना मुनि की रेती पर सूचना प्राप्त हुई कि होटल डिवाइन के बगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति पहाड़ियों के बीच में बुरी तरह फंस गया है तथा नीचे गंगा जी में गिरने की संभावना है | इस सूचना पर चौकी तपोवन पुलिस मौके पर पहुंची । अंधेरा होने के कारण पुलिस द्वारा टॉर्च की रोशनी मे देखा तो बुजुर्ग खड़ी पहाडीके बीच में झाड़ियों में बुरी तरह से फंसा हुआ था । मौक़े पर फँसे बुजुर्ग व्यक्ति को संयम बरतने तथा पूरी मदद का आश्वासन देकर शांत रहने हेतु बताया गया मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया एसडीआरएफ की मदद से पहाड़ियों में रस्सा बांधकर बुजुर्ग व्यक्ति को बड़े मशक़्क़त के उपरांत कुशलता पूर्वक बाहर निकाला गया । नाम पता पूछा तो उस व्यक्ति ने अपना नाम माधव पुत्र धनपत उम्र 65 वर्ष निवासी नई तालाब हनुमान मंदिर नागपुर महाराष्ट्र बताया एवं गलती से जंगल में झाड़ियों के मध्य रास्ता भटक कर पहुँचना बताया उक्त व्यक्ति के सकुशल हालत में बाहर निकलने पर मौक़े पर मौजूद लोगों ने पुलिस तथा SDRF की भूरी भूरी प्रशंसा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *