टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल, का नशा मुक्त टिहरी अभियान लगातार जारी टिहरी पुलिस द्वारा 450 ग्राम अवैध अफीम व 250 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग फ्री देवभूमि के विजन को अमलीजामा पहनाने के क्रम में आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के सभी थानाध्यक्षों को नशे के खिलाप विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । उसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना कैंपटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में म0उ0नि0 नीलम, अ0उ0नि0 प्रमोद सिंह रावत, हे0कानि0 150 ना0पु0 अकबर अली, कानि0 70 ना0पु0 मोहन सिंह, कानि0 186 ना0पु0 राजेन्द्र नेगी के थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने क्षेत्र भ्रमण यातायात व्यवस्था/संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग करते हुये चौकी नैनबाग के सामने पुलिस चैक पोस्ट पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन संख्या HP 17 F 7579 (स्कूटी) से परिवहन करते हुए अभियुक्त पारस पुत्र गुरुवचन सिंह निवासी ग्राम सुभखेड़ा पो0 पाँवटा साहिब थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र- 25 वर्ष को 450 ग्राम अवैध अफीम व अभियुक्त अनमोल पुत्र स्व0 देवेन्द्र कुमार निवासी बद्रीपुर पो0 पाँवटा साहिब थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र- 26 वर्ष के पास से 250 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 28/2024 धारा 8/17/20/60 NDPS ACT बनाम पारस आदि पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। विवरण निम्नवत् है ।

अभियुक्तगण का नाम पता-
1-पारस पुत्र गुरुवचन सिंह निवासी ग्राम सुभखेड़ा पो0 पाँवटा साहिब थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र- 25 वर्ष

2–अनमोल पुत्र स्व0 देवेन्द्र कुमार निवासी बद्रीपुर पो0 पाँवटा साहिब थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र- 26

बरामद माल का विवरण- 450 ग्राम अवैध अफीम व 250 ग्राम अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *