आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया थाना लंबगांव एवं थाना घनसाली/पुलिस चौकी चमियाला का औचक निरीक्षण तथा दिए गए निम्न दिशा निर्देश |

टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया थाना लंबगांव एवं थाना घनसाली/पुलिस चौकी चमियाला का औचक निरीक्षण तथा दिए गए निम्न दिशा निर्देश |

सर्वप्रथम थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। व थाना अभिलेखों में प्रविष्टियां पूर्ण पाई गई ।

तत्पश्चात थाने पर नियुक्त कर्मचारी गणों का सम्मेलन लिया गया, सम्मेलन में कर्मचारी गणों की समस्याएं सुनी गई तथा कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए ।

लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जनता के साथ सौहार्द पूर्ण आचरण रख कर, कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी ब्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कराने के भी कड़े निर्देश दिये गए ।

तदोपरान्त जनपद में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए ।

इनामी तथा मफरूरों,वारंटियों के विरुद्ध अलग-अलग टीम गठित कर कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों में अपराधों का पंजीकरण कर तथा टीमों को गठित कर अभियोंगों का अनावरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के निरीक्षण के दौरान थाना भवन परिसर का भ्रमण कर थाने में बने बैरकों का निरीक्षण किया गया, थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।

थाना अभिलेखो, महिला हेल्प डेस्क व माल रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया तो सभी अभिलेख अध्यावधिक होने पाये गये । भविष्य में सभी अभिलखों को इसी प्रकार अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव एवं मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई ।

थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण आदि का निरीक्षण किया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया। मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किए जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।

कार्यालय/कंप्यूटर कक्ष तथा CCTNS का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस के सम्बन्ध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा NCRB पोर्टल, सीएम पोर्टल, ICJS, CRI-MACK, ITSSO, NDSO, उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि पोर्टलों में निरन्तर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया व आनलाईन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समयावधि संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त 1905 पर प्राप्त होने वाले सूचनाओं के सम्बन्ध में लाग एंट्री हेतु शिकायत कर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर शिकायत का निस्तारण किस प्रकार से किया जाए बताया गया ।

निर्देश दिए गए कि 112 की सूचना पर बिना विलंब के पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। यदि किसी चौकी क्षेत्र, थाना क्षेत्र में मार्ग अवरूद्ध होता है तो तत्काल मैसेज सर्कुलेट किया जाए, ताकि आमजन को समय से जानकारी हो सके।

भ्रमण / निरीक्षण के दौरान थाना लंबगांव से हाजा पर थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली , उप निरीक्षक संजीत , उप निरीक्षक बाबू खां ,अपर उप निरीक्षक कपिल यादव अपर उपनिक्षक देवेंद्र तोमर व अन्य मौजूद रहे |

थाना घनसाली से थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल घनसाली, Si सत्येंद्र भंडारी, asi शिव शंकर उनियाल,asi डबल सिंह चौहान,hc मनोज शाह हेड मोरिर परमिंदर सिंह, मलखाना मोरिर जितेंद्र रावत आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *