जनपद में चारधाम यात्रियों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु घनसाली पुलिस, उत्तराखण्ड परिवहन विभाग एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान के अन्तर्गत चलाया गया सडक सुरक्षा जागरुकता अभियान |

टिहरी | जनपद में चारधाम यात्रियों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु घनसाली पुलिस, उत्तराखण्ड परिवहन विभाग एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान के अन्तर्गत चलाया गया सडक सुरक्षा जागरुकता अभियान | थना घनसाली क्षेत्रांतर्गत चारधाम यात्रा के दृष्टिगत घनसाली पुलिस उत्तराखण्ड परिवहन विभाग एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान के अन्तर्गत चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु अभियान चलाया गया । घनसाली में चारधाम यात्रा रूट पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को यात्रा के दौरान गति पर नियन्त्रण रखते हुए, लगातार वाहन न चलाने व समय समय पर रैस्ट लेकर वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया | यात्रियों को दुपहिया वाहन में हेलमेट आवश्यक रूप से पहनने , तीन सवारी न बिठाने तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त सवारी वाहनों को भी सचेत किया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों को ना बैठायें । उक्त अवसर पर अमर उजाला की टीम व थाना घनसाली की पुलिस टीम तथा चारधाम यात्री मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *