दुकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार।

टिहरी | राहुल लेखवार पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी वार्ड नंबर 11 ढालवाला, थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनि की रेती पर सूचना दी गई थी की उसकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 35000 रुपए नगद, पर्स तथा उसमें रखे गए दस्तावेज चोरी कर लिए गए हैं । सूचना के आधार पर थाना मुनि की रेती पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा घटना का तत्काल अनावरण करने के जाने के निर्देश दिए गए | अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा सुरागरसी करते हुए घटना से संबंधित अभियुक्त आदित्य ग्रोवर पुत्र सुमित ग्रोवर निवासी गंगानगर ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष देहरादून ऋषिकेश क्षेत्र से श्यामपुर बाईपास अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया | गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना से संबंधित 35000/- रुपए, वादी का आधार कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया । अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आदित्य ग्रोवर पुत्र सुमित ग्रोवर निवासी गंगानगर ऋषिकेश देहरादून (उम्र 20 वर्ष)।

बरामदगी का विवरण
1- 35000/- रुपए नगद।
2- आधार कार्ड
3- ड्राइविंग लाइसेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *