टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय के दिशा निर्देशन पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध वाहन, व्यक्ति, वस्तु की पड़ताल की जा रही है । CO टिहरी ओशिन जोशी के नेतृत्व में नई टिहरी में डाइजर,बौराड़ी, भागीरथी पूरम,, कोटि, पीपल डाली, कोटेश्वर में चेकिंग अभियान चलाया गया । नरेंद नगर में CO नरेंद्र नगर सुरेन्द्र भंडारी ने थाना प्रभारी जी 0डी 0 भट्ट को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया । चंबा क्षेत्र में CO चंबा महेश लखेड़ा के नेतृत्व में कृष्णा तिराह पर चेकिंग अभियान चलाया गया । इसके अलावा कीर्तिनगर में मलेथा, सुपाणा, लंबगांव में चावड़ गाड़, कैंपटी बाजार, थत्युड़, देवप्रयाग,मुनि की रेती क्षेत्र में भी पुलिस के द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया । आगामी ईद पर्व से पूर्व पुलिस के द्वारा सतर्क नजर रखी जा रही है । चेकिंग के दौरान जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन प र भी बल दिया गया है ।
पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर जनपद में चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने के दिए निर्देश |
















Leave a Reply