टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में प्रातःबेला में चलाया गया ऑपरेशन क्लीन स्वीप |

टिहरी  | SSP टिहरी आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों यथा धार्मिक स्थानो ,भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर ,महत्वपूर्ण सरकारी, गैर सरकारी स्थानों के आस पास प्रातः चार बजे ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया गया । और ईद पर्व के चलते सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया | इससे पूर्व सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई थी और सभी लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *