आगामी सुरकंडा मेला के दृष्टिगत थाना प्रभारी द्वारा ली गई बैठक |

टिहरी | दिनाँक 04.06.25 एवं 05.06.25 को कद्दूखाल थाना चंबा में सुरकन डा मेला (गंगा दशहरा) प्रस्तावित है । उक्त मेले के दृष्टिगत थानाध्यक्ष चंबा लखपत बूटोला द्वारा मंदिर समिति, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और रोपवे स्टाफ के साथ मीटिंग कर उनसे सुझाव लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये |

🔷 मीटिंग में बाहरी लोगों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया।
🔷व्यापारियों को हिदायत दी गई कि सड़क मार्ग पर अतिक्रमण न करे और सामान दुकान के अंदर ही रखे।.
🔷 टैक्सी यूनियन को बताया गया कि वाहन नियत पार्किंग में ही खड़ा करे व यात्रियों से भारीभरकम किराया भाड़ा न वसूला जाए।
🔷ओवरलोडिंग पर चालान किया जाएगा।सभी चालक वाहन चलाने के दौरान नशे से दूर रहे।
🔷बैठक में मंदिर समिति ने आश्वस्त किया कि आने वाले यात्रियों को समिति की तरफ से यथोचित सहायता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *