क्षेत्राधिकारी नई टिहरी ओशिन जोशी द्वारा भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बौराड़ी में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग ।

टिहरी | अमर उजाला द्वारा भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में CO नई टिहरी ओशिन जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया।उनके द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात नियमों/साइबर अपराध ,महिला संबंधी अपराध,पुलिस हेल्प लाइन नंबर सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई । एवं छात्र छात्राओं के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया, तथा जनता व पुलिस के बीच रिश्ते को और प्रगाढ़ करते हुए पुलिस की चुनौतियों से अवगत कराया गया । कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापक गणों को सड़क पर चलने के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने के लिए बताया गया ।  विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और उसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया साइबर क्राइम की चर्चा करते हुए डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, कैटफ़िशिंग, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, बैंकिंग धोखाधड़ी, ई-कॉमर्स धोखाधड़ी,ऑनलाइन उत्पीड़न आदि के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव व सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 या साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने हेतु जागरूक किया गया । कार्यक्रम में जिला प्रभारी अमर उजाला गंगा थपलियाल,संवाददाता मुनेंद्र नेगी,,स्कूल स्टाफ आदि सहित लगभग 100-150 छात्र-छात्राएं/अध्यापकगण सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *