थाना छाम ने की आपदा उपकरणों की सफाई ।

टिहरी  | बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए SSP टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपदा उपकरणों की सफाई हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में

थाना  छाम पुलिस द्वारा थाने पर मौजूद आपदा उपकरणों को निकलवाकर उनका प्रयोगात्मक परीक्षण किया गया,

थाने पर उपस्थित पुलिस कर्मियों, होमगार्ड,PRD के जवानों को आपदा उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया गया।

जो उपकरण ठीक नहीं है उनकी सूची बनाकर जिला मुख्यालय प्रेषित की जा रही है।

थाना प्रभारी छाम सुखपाल मान ने बताया कि ग्राम प्रहरियों एवं थाने पर गठित ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी आपदा उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मालखाना मुहर्रिर की देखरेख में थाने पर मौजूद असलाह की सफाई भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *