पुलिस की गिरफ्त से फरार चोरी के मुलजिम को जंगल में कांबिंग के बाद पकड़ा एक अन्य प्रकरण में चौकी कैलाशगेट लाइन हाजिर |

टिहरी | थाना कीर्तिनगर में पंजीकृत अभियोग 09/2025 धारा 303(2),317 BNS के गिरफ्तारशुदा मुलजिम नितेश पुत्र  नेत्रपाल को  न्यायिक मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर की अदालत में पेश करने के उपरांत जिला कारागार टिहरी में दाखिल करने हेतु लाया जा रहा था कि शाम 05 बजे लगभग रास्ते में कांडिखाल अमौली के बीच लघुशंका का बहाना बनाकर उक्त अभियुक्त पुलिस को धक्का देकर झाड़ियों में कूद गया और फरार हो गया । SSP टिहरी महोदय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर को फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम बनकर सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए । पुलिस के द्वारा गहन सर्च अभियान चलाकर उपरोक्त अभियुक्त को कांडिखाल गांव से लगे जंगल में कांबिंग करके सुबह 8 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । इस पर पुलिस अभिरक्षा से भागने का अभियोग, पुलिस की तहरीर के आधार पर अलग से अभियुक्त पर पंजीकृत किया गया है । तथा ड्यूटीरत हे0का0 को लापरवाही बरतने के आरोप में SSP महोदय द्वारा निलंबित कर दिया गया है । एक अन्य प्रकरण में थाना मुनि की रेती के चौकी कैलाश गेट से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था इस(वीडियो) घटना की जांच SSP द्वारा CO नरेंद्रनगर सुरेंद भंडारी को सौंपी गई है । SSP द्वारा तत्काल प्रभाव से चौकी पर तैनात समस्त पुलिस बल को पुलिस लाइन चंबा संबद्ध कर दिया गया है । SSP टिहरी आयुष अग्रवाल महोदय ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही व पुलिस आचरण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़क संदेश दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *