टिहरी | मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि ”) बनाये जाने के विजन को साकार करने के लिए
आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी महोदय के ठोस नेतृत्व में जनपद में मादक पदार्थ एवं ड्रग्स पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तसकरों के विरूद्ध लगातार शिकंजा कसा जा रहा है तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत करते कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वाले नशातस्करों की कुंडली खंगालकर उनको सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है । जिसके लिये अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदया के निकट पर्यवेक्षण में सीआईयू टि0ग0 व थाना नरेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया । अभियान के क्रम में सीआईयू टि0ग0 व थाना नरेन्द्रनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चौकी प्लास्डा क्षेत्र में गश्त/चैकिंग के दौरान कुल पांच अभियुक्तों को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी यू0के0-14टीए-1184 (स्विफ्ट डिजायर) से अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुये रात्रि 9बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी अभियुक्त हरिद्वार के रहने वाले हैं । अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 3.30 किग्रा0 अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 0.7 लाख रूपये कीमत है।
नाम पता अभियुक्तगण
1- विवेक उर्फ विक्की पुत्र मोतीराम नि0 बादशाहपुर, नसीरपुर कलां थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र-…25……वर्ष,
2- विकास धीमान पुत्र राम कुमार नि0 गोकुल विहार कॉलोनी, जगजीतपुर, थाना कनखल जिला हरिद्वार उम्र-25 वर्ष,
स्थाई पता = फीकी मिर्जापुर, थाना बेहट जिला सहारनपुर यूपी।
3- बबलेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह नि0 ग्राम नसीरपुर कलां थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र-35 वर्ष,
4- पंकज धीमान पुत्र रामकुमार
नि o गोकुल विहार कॉलोनी,
जगजीतपुर, थाना कनखल जिला हरिद्वार उम्र-22 वर्ष, ।
स्थाई पता =फीकी मिर्जापुर, थाना बेहट जिला सहारनपुर यू पी
5- बॉबी कुमार पुत्र श्याम लाल नि0 नसीरपुर कलां थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र-32 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- 3 किलो 300 ग्राम चरस (3.30 किग्रा0)
2- वाहन संख्या यू0के0-14टीए-1184 (स्विफ्ट डिजायर)
अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि हम कम समय में अधिक से अधिक धन कमाने के लालच में इस चरस को उत्तरकाशी से खरीदकर लाये है जिसे हरिद्वार ले जाकर अधिक दामों बेचकर अधिक से अधिक मुनाफा कमाने का इरादा था । अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
















Leave a Reply