आई फोन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर किस्म के साईबर अपराधियों को टिहरी पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार ।

टिहरी  | वादिनी शोबती देवी पत्नी जगदीश नाथ नि0 गा्म ज्यूदाशू पो0 बैरगणी नई टिहरी ने अपने साथ हुई ओनलाईन धोखाधडी कुल मूल्य 4लाख 60 हजार रुपये के बाबत कोतवाली नई टिहरी पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिस पर थाना कोतवाली नई टिहरी पर मु0अ0स0- 30/24 धारा 420, 120बी भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ । मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त विवेचना को आयुष अग्रवाल SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा साईबर शाखा को हस्तांतरण किया एवं शीघ्र घटना केअनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे । इसी क्रम में जनपद की साईबर एवं थाना नई टिहरी की संयुक्त टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तों सोहेल एवं और कार्तिक सिद्धु को समय 19:30 बजे मुखबिर की सूचना पर नन्दग्राम गाजियाबाद से गिरफ्तार किया । अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद मोबाइल फोन, 05 अदद एटीएम, दो अदद पास बुक, 02 अदद पैन कार्ड, एक अदद ड्राईविंग लाईसेंस व एक अदद आधार कार्ड आदि बरामद हुए । अभियुक्तगण ईस्टाग्राम में फर्जी आई डी बनाकर लोगों को सस्ते दामों पर आईफोन बेचने का झांसा देते थे । एवं वाट्सअप पर लॉटरी जीतने का झांसा देते थे। अभियुक्तों ने कोटेक महिन्द्रा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, एवं इंडियन बैंक आदि बैंको में खाते खोल रखे थे । अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

बरामदगी

04 अदद मोबाइल फोन,
05 अदद एटीएम,
02 अदद पास बुक,
02 अदद पैन कार्ड,
01 अदद ड्राईविंग लाईसेंस व एक अदद आधार कार्ड सम्बन्धित मु0अ0स0 -30/24 धारा 420, 120बी भादवि थाना नई टिहरी टि0ग0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *