अपर पुलिस अधीक्षक जे 0आर जोशी द्वारा किया गया सीसीटीवी कंट्रोल रूम नई टिहरी का निरीक्षण |

टिहर | अपर पुलिस अधीक्षक जे 0आर 0 जोशी द्वारा जिला मुख्यालय नई टिहरी में स्थित ICCC ( स्मार्ट एंड इंटेलीजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का औचक निरीक्षण किया । यहां पर लगे सभी 48 कमरों का भौतिक निरीक्षण किया गया और ड्यूटीरत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । बताया गया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कारवाही हेतु तत्काल कोतवाली नई टिहरी को सूचित किया जाय | दुपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग एवं हेलमेट न पहनने वालों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए एवं चालान की कारवाही की जाए । निरीक्षण रजिस्टर एवं चलानी रजिस्टर भी चेक किया गया जो अध्यावधिक पाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *