टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के सख्त आदेश दिए गए है । राज्य में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल और भी एहम हो जाती है। जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के क्रम में चंब पुलिस के द्वारा किरायदारों के सत्यापन न कराने पर 09 मकान मालिकों के 90,000 रु के चालान किए गए | इसके अतिरिक्त चंबा पुलिस ने 38 बाहरी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट के अंतर्गत 9,500 रुपए के चालान भी किए । एवं थाना कीर्तिनगर एवं थाना कैंपटी पुलिस के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों , फड़ फेरी लगाने वालों एवं मजदूरों का सत्यापन करते हुए दो दो चालान कुल मूल्य 40 हजार रुपए के किए गए । थाना नई टिहरी ने आज भी अपने सत्यापन अभियान को जारी रखते हुए 04 मकान मालिकों के कुल 40,000 रुपए के चालान किए । कीर्तिनगर में SSI कुंवर राम के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया गया। जबकि थाना नई टिहरी से si दिनेश बल्लभ व चंबा से SO लखपत बुटोला की अगवाही में सत्यापन अभियान चलाया गया । कैंपटी पुलिस द्वारा si पूनम एवं si शिवराम के नेतृत्व में दो टीम बनाकर सत्यापन की कारवाही की गई । पुलिस के द्वारा मुनि की रेती एवं कीर्तिनगर में केंद्रीय पुलिस बलों के साथ लगातार संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है । हिंडोला खाल पुलिस के द्वारा भी तड़के 4 बजे ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया गया । पुलिस के द्वारा सभी नागरिकों को सख्त हिदायत दी गई कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी अपनी दुकान अथवा भवन में बाहरी व्यक्ति को न रखे । प्रत्येक किराएदार अपने संबंधित थाने से सत्यापन रिपोर्ट लेकर ही यहां आए । सत्यापन अभियान में पुलिस ने 14 लोगों के सत्यापन न कराए जाने पर कुल 1,40000 रुपए के पुलिस एक्ट में चालान किय गए । SSP टिहरी द्वारा जनपद पुलिस को एलर्ट रहने के लिए बताया गया है । टिहरी पुलिस के द्वारा सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
सत्यापन न कराने वालों पर टिहरी पुलिस की ताबड़तोड़ कारवाही एक लाख 80 हजार से अधिक के कर दिए चालान |
















Leave a Reply