टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के सख्त आदेश दिए गए है । राज्य में चल रही चारधाम यात्रा एवं भारत पाक युद्ध के दृष्टिगत बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल और भी एहम हो जाती है। जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के क्रम में घनसाली पुलिस के द्वारा किरायदारों के सत्यापन न कराने पर 05 मकान मालिकों के 50,000 रु के चालान किए गए,एवं थाना *थत्युड पुलिस के द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अपनी कारवाही जारी रखते हुए 05 चालान किए गए ।
थत्युड़ पुलिस द्वारा तीन टीमें बनाकर क्रमशः SO महावीर सिंह ,si प्रकाश जीना, si बलवीर सिंह के नेतृत्व में सत्यापन अभियान थाना क्षेत्र में चलाया गया।
कैंपटी पुलिस द्वारा si पूनम एवं si शिवराम के नेतृत्व में दो टीम बनाकर सत्यापन की कारवाही की गई एवं 05 चालान कुल मूल्य 50,000 रु के सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ किए गए।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी मुनि की रेती क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस के द्वारा सभी नागरिकों को सख्त हिदायत दी गई कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी अपनी दुकान अथवा भवन में बाहरी व्यक्ति को न रखे।
प्रत्येक किराएदार अपने संबंधित थाने से सत्यापन रिपोर्ट लेकर ही यहां आए।
सत्यापन अभियान में पुलिस ने 15 लोगों के सत्यापन न कराए जाने पर कुल 1,50000 रुपए के पुलिस एक्ट में चालान किय गए।
भारत पाक युद्ध में मद्देनजर भी टिहरी पुलिस हाई एलर्ट पर है।
SSP टिहरी महोदय द्वारा जनपद पुलिस को एलर्ट रहने के लिए बताया गया है।
टिहरी पुलिस के द्वारा सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















Leave a Reply