टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशों के अनुक्रम में जनपद में लगातार वाहनों की चेकिंग का अभियान जारी है | टिहरी पुलिस यातायात को सुचारू बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है साथ ही वर्तमान में जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रो में मेलो का आयोजन किया जा रहा हैं, SSP द्वारा सभी थाना प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों से मेला क्षेत्र की ओर आने वाले वाहनों की नियमित चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।यातायात के नियमों का उल्लंघन होने पर सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कारवाही करने के निर्देश दिए हैं ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर द्वारा स्वयं थाने के पुलिस बल को साथ लेकर ,राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर मलेथा बैरियर पर देर रात तक आने जाने वाले वाहनों की छमता के अनुरूप सवारियों की चेकिंग की गई | 100 से अधिक वाहनों को चेक किया गया।यातायात के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान भी काटे गए । थाना मुनि की रेती पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियम विरुद्ध पाए जाने पर 24 वाहनों को सीज किया । कैंपटी पुलिस द्वारा नैनबाग छेत्र में चल रहे मेले के दृष्टिगत ओवर लोडिंग ओवर सवारी की चेकिंग की गई।एवं मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जा रही है । जनपद के अन्य थानों द्वारा भी अपने अपने थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई ।
यातायात पुलिस द्वारा लाउड इन्हेलर के द्वारा भी चौक चौराहों पर वाहन चालकों एवं यात्रियों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
















Leave a Reply