SSP टिहरी मुनिकीरेती क्षेत्र में चारधाम यात्रा की शुरुआत और वीकेंड के ट्रैफिक दबाव की खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग खुद चौक पर उतरकर कर्मचारियों के साथ कर रहे हैं यातायात का संचालन।

टिहरी | चारों धामों के कपाट खुलने के कारण यात्रा जोरों पर है जिसके कारण ट्रैफिक का दबाव बहुत हो गया है साथ ही वीकेंड एवं चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत के चलते मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में ट्रैफिक का अत्याधिक दबाव है जिसके संचालन हेतु SSP टिहरी को खुद ग्राउंड पर उतरना पड़ा । SSP द्वारा यातायात को सुचारू करने के लिए कुछ नए बदलाव को धरातल पर उतरना पड़ा ताकि ट्रैफिक जाम की संभावना कम हो सके । द्वारा वन वे का इस्तेमाल करते हुए ट्रैफिक का संचालन किया गया काफी हद तक जाम की स्थिति से मुक्ति मिली । जिस दौरान सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर उमा दत्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती नदीम अतहर, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल, एवं यातायात रूटों पर तैनात पुलिस बल मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *